Wednesday 30 September 2015

nostradamus predictions in hindi

कैसे सच साबित होती रही हैं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां



कल हमारे साथ क्या होने वाला है ये हम नहीं जानते। कल तो क्या, अगले ही पल हमारे साथ क्या घटित हो सकता है हम अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। दुनिया भर में भविष्य को जान सकने के अनगिनत तरीके हैं, जो यह दावा करते हैं कि वे सटीक ही हैं। लेकिन क्या आप इन पर विश्वास करते हैं?

कोई कितना ही दावा क्यों ना करे, लेकिन जो समय अभी आया ही नहीं उसके बारे में अनुमान लगाना कैसे संभव है? अपने डेली रूटीन के हिसाब से हम इतना जानते हैं कि किस समय हमें कौन सा कार्य करना है, आने वाले कल में हमें किस जगह पर पहुंचना है, लेकिन यह तो भविष्य की प्लानिंग है। यह हमारी सोच के हिसाब से ही चले ऐसा जरूरी तो नहीं।

हो सकता है कि पूरे दिन की प्लानिंग करने के बाद अगला दिन चढ़ते ही आप घर से ही ना निकल सकें। कारण कुछ भी हो सकता है... या फिर कहीं घूमने जाने का प्लान अचानक ही रद्द करना पड़े। तो हमारी प्लानिंग ही जब हमारे हिसाब से नहीं चलती, तो हम भविष्य को जानकर उसके हिसाब से कैसे चल सकते हैं?

परन्तु आज हम जिस शख़्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होंने अपनी ज़िंदगी में काफी सारी भविष्यवाणियां की। और वह सभी सत्य भी हुईं, यदि उनकी भविष्यवाणी के आधार पर कदम उठाए जाते तो आज ना जाने कितनी ही जानें बच सकती थीं।

ये शख़्स हैं महान भविष्यवक्ता ‘नास्त्रेदमस’... फ्रांस के एक 16वीं (1503-1566) सदी के जाने माने भविष्यवक्ता, एक ज़माने में डॉक्टर एवं शिक्षक भी रह चुके थे। ये प्लेग जैसी बीमारियों का इलाज करते थे। आपको जानकर हैरानी होगी, परन्तु नास्त्रेदमस किसी साधारण तरीके से नहीं, बल्कि अपनी कविताओं से भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते थे।

नास्त्रेदमस की सैकड़ों भविष्यवाणियों में से बहुत सी सत्य हो चुकी हैं। दुनिया भर की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ नास्त्रेदमस ने कुछ प्रचलित भारतीय हस्तियों की भी भविष्यवाणी की थी, जो सच भी हुईं। उन्होंने राजीव गांधी की हत्या से लेकर विश्व युद्ध तक की भविष्यवाणी की, और आश्चर्य की बात यह है कि यह सभी भविष्यवाणियां सच हो गईं, लेकिन कैसे?

क्या नास्त्रेदमस में किसी प्रकार की कोई शक्ति थी? या फिर यह भगवान द्वारा प्रदान दी गई कोई अद्भुत कला थी जो उन्हें भविष्य में होने वाली घटना का वर्णन देती थी। आखिर वह कैसे जान पाते थे आने वाले कल को? इस बात का खुलासा करने से पहले आज हम यहां आपको नास्त्रेदमस की उन भविष्यवाणियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि सच हुई हैं और उन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

आश्चर्य की बात है लेकिन नास्त्रेदमस ने कई वर्ष पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि भारत की राजनीति में एक ऐसा शख़्स आएगा जो राजनीति के संदर्भ को हिलाकर रख देगा। और यह भविष्यवाणी नरेंद्र मोदी के लिए ही थी।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के जानकारों का कहना है कि मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति। भारत का कायापलट हो जाएगा और दुश्मन राष्ट्रों का वजूद मिट जाएगा।

बेहद अचंभित करने वाली नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी भी सच हुई थी। उनकी भविष्यवाणी में लिखा गया था कि राजाज्ञा से एक उत्तम वायु चालक अपना पेशा छोड़कर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो जाएगा। सात सालों तक ख्याति प्राप्त करने के पश्चात उसका ऐसा अंत होगा, जो रोंगटे खड़े कर देगा।

और हुआ भी कुछ ऐसा ही, राजीव गांधी के सत्ता की कुर्सी पर विराजमान होने के बाद भारत ने अचानक तरक्की की ओर कदम बढ़या। लेकिन उनके प्रधानमंत्री बनने के 7 साल बाद ही वर्ष 1991 में उनकी हत्या हो गई थी।

गांधी परिवार की ही शख़्स इंदिरा गांधी की भविष्यवाणी भी नास्त्रेदमस द्वारा की गई, जिसके अनुसार ‘निष्कासित स्त्री’ फिर सत्तारूढ़ होगी। उसके बैरी उसके विरुद्ध षड़यं‍त्र करेंगे। तीन सालों के अपने यादगार कार्यकाल के बाद सत्तर की आयु के लगभग उसकी मृत्यु होगी।

यदि की गई भविष्यवाणी के आधार पर ऐतिहासिक तथ्यों पर गौर करें तो इंदिरा गांधी की भी साल 1977 के आम चुनाव में पराजय हुई थी और जनता पार्टी की सरकार बनी थी। लेकिन 1980 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 67 साल की उम्र में उनकी हत्या कर दी गई थी।

शायद दुनिया का सबसे दुखद हादसा, लेकिन भविष्यवाणी पर गौर किया जाता तो यह हादसा टल सकता था। 9/11 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर हुए आंतकी हमले से संबंधित नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणी की थी, उसके अनुसार पृथ्वी के सेंटर को दो बड़े पत्थर तबाह कर देंगे।

इस भविष्यवाणी में न्यूयॉर्क को न्यू सिटी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सेंटर ऑफ द अर्थ और ट्विन टॉवर को टू ग्रेट रॉक्स से जोड़ा गया है। यदि इस भविष्यवाणी का अर्थ समझ लिया जाता तो शायद यह हादसा ना होता। क्योंकि ठीक इसी तरह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को अपहरणकर्ताओं ने दो प्लेन को हाइजैक कर ट्विन टॉवर में क्रैश करा दिया था।

अगली भविष्यवाणी जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह फिलहाल घटी नहीं है, लेकिन जल्द ही घटित हो सकती है। और यदि इस भविष्यवाणी के अनुसार कुछ कदम उठाए जाएं तो शायद कुछ रोकथाम हो सकती है।

इस भविष्यवाणी के अनुसार तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका बननी शुरू हो जाएगी। मिडिल ईस्ट दुनिया की जंग का मैदान बन जाएगा, जहां दुनिया भर की ताकतें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।

यहां विश्व की कट्टर विरोधी ताकतें यथा अमरीका और रूस भी मिलकर एक हो जाएंगे और दुनिया में शांति लाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। यह घटना साल 2015 के अंत में और साल 2016 के शुरू में होने की संभावना है।

इसके अलावा नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2015 अमरीका के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इस साल अमरीका को न केवल विश्व की उभरती शक्तियों यथा चीन, रूस और ईरान से चुनौती मिलेगी वरन प्राकृतिक संकटों से भी जूझना पड़ेगा।

अमरीका को इस साल भयावह भूकंप का सामना करना पड़ सकता है। इस भूकंप के फलस्वरूप अमरीका का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो जाएगा। ज़ाहिर है कि इससे अमरीका को भारी नुकसान होने वाला है, लेकिन देखना यह होगा कि यह भविष्यवाणी कितनी सच होती है।

अमरीका के अलावा नास्त्रेदमस की एक अन्य भविष्यवाणी में यूरोप के लिए भी बुरी खबर है, जिसके अनुसार आने वाले समय में यह देश आर्थिक संकट में घिर जाएगा। फ्रांस, जर्मनी सहित कई बड़े यूरोपियन राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ जाएगी। देखना यह होगा कि इतने बड़े देशों की यह समस्या अन्य देशों पर कितनी असरदार होती है।

                         

                                                                      sanatan path
                                                                www.sanatanpath.com
                                                                        facebook

No comments: