Friday 1 April 2016

Nostradamus Prediction Modi India

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी : मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति !


नास्त्रेदमस ने भारत में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की जीत की भविष्यवाणी कई सौ साल पहले कर दी थी। आज से करीब 450 साल पहले ही इस बात की भविष्‍यवाणी कर दी गई थी। 

मशहूर फ्रेंच भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने इस बारे में भविष्‍यवाणी कर दी थी कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत का प्रतिनिधित्‍व एक ऐसा व्यक्ति करेगा जिससे शुरुआत में लोग बहुत ही नफरत करेंगे लेकिन बाद में जनता और बाकी सभी लोग उसे उतना प्यार देंगे कि वह अगले 20 साल तक भारत का प्रधानमंत्री रहेगा।

महान भविष्यवक्ता ‘नास्त्रेदमस’ 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे । नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां सौ छंदों के अनेक शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या 12 है , जिनमें से अंतिम दो शतकों के अनेक छंद उपलब्ध नहीं हैं। इन शतकों को सेंचुरी कहा गया है। 

नास्त्रेदमस की सैकड़ों भविष्यवाणियों में से बहुत सी सत्य हो चुकी हैं। दुनिया भर की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ नास्त्रेदमस ने कुछ प्रचलित भारतीय हस्तियों की भी भविष्यवाणी की थी, जो सच भी हुईं।

नास्‍त्रेदमस ने इस बात के बारे में 450 वर्ष पहले यह भविष्‍यवाणी 1555 में अपनी एक किताब 'द प्रोफेसीज' में कर दी थी। फ्रेंच भाषा में लिखे अपने इस ग्रंथ में नास्‍त्रेदमस ने साफ लिखा है कि यह व्यक्ति भारत की दिशा और दशा बदलकर रख देगा। 

इस किताब को मराठी भाषा में महाराष्‍ट्र के मशहूर ज्‍योतिषी डॉक्‍टर श्री रामचंद्रजी जोशी ने अनुवाद किया है। नास्‍त्रेदमस के इस ग्रंथ के पेज नंबर 32-33 पर साफ-साफ लिखा है कि - - 

"एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति जो भारत का प्रतिनिधित्‍व करेगा, वह भारत के साथ ही साथ पूरी दुनिया में एक नया अध्याए लिखेगा। उसकी अगुवाई में भारत दुनिया में महाशक्तिशाली बन जाएगा।"

भविष्यवाणी : - तीन ओर घिरे समुद्र क्षेत्र में वह जन्म लेगा, उसकी प्रसंशा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जाएगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा।' (सेंचुरी 1-50वां सूत्र)

तीन ओर समुद्र से तो भारत ही घिरा हुआ है। भारत में पहले भी राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, चाणक्य आदि महापुरुषों का जन्म हो चुका हैं, जिन्होंने तत्कालीन समाज को काफी प्रभावित किया था।

नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरे महायुद्ध की स्थिति सन् 2012 से 2025 के मध्य उत्पन्न हो सकती है। इस भविष्यवाणी के अनुसार तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका बननी शुरू हो जाएगी। मिडिल ईस्ट दुनिया की जंग का मैदान बन जाएगा, जहां दुनिया भर की ताकतें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।

तृतीय विश्वयुद्ध में भारत शांति स्थापक की भूमिका निभाएगा। सभी देश उसकी सहायता की आतुरता से प्रतीक्षा करेंगे। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्वयुद्ध की जो भविष्यवाणी की है उसी के साथ उसने ऐसे समय एक ऐसे महान राजनेता के जन्म की भविष्यवाणी भी की है, जो दुनिया का मुखिया होगा और विश्व में शांति लाएगा।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के जानकारों का कहना है कि मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति। भारत का कायापलट हो जाएगा और दुश्मन राष्ट्रों का वजूद मिट जाएगा।

You can read more and follow us with one click on : -


                                                                                               facebook

                                                                                                Twitter







No comments: