Showing posts with label shani dev ko khush karne ke upay in hindi. Show all posts
Showing posts with label shani dev ko khush karne ke upay in hindi. Show all posts

Wednesday, 3 February 2016

इनकों करने से जीवन में बनी रहती है शनि की कृपा



हिंदू धर्म में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा की जाती है। यदि किसी की राशि में शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हैं तो शनि को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। शास्त्रों में शनिदेव को व्यक्ति के भाग्य संवारने वाला माना गया है। यह भी मान्यता है कि शनि को शांत करने से मनुष्य जीवन को कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस लेख में आपको बताएंगे ऐसे टोटके जिनको करने से आप जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

शनिवार की रात में रक्त चंदन से अनार की कलम से ‘ऊं हृीं’ को भोजपत्र पर लिखकर नित्य पूजा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। यह टोटका पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद होता है।
शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। यह भी मान्यता है कि शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
किसी भी एक शनिवार को शाम के वक्त अपनी लंबाई के बराबर लाल रेशमी धागा नाप लें। अब इसे जल से धोकर आम के पत्ते पर लपेट दे। इस पत्ते और लपेटे हुए रेशमी धागे को अपनी मनोकामना का ध्यान करते हुए बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसे मनोकामना पूर्ति होती है।

शनि की साढ़ेसाती और ढय्या या अन्य कोई शनि दोष हो तो प्रत्येक शनिवार को किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करें। स्पर्श करने के साथ पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ का जप करें।

शनि को मनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करना भी अच्छा उपाय है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के दर्शन और उनकी भक्ति करने से शनि के सभी दोष समाप्त होते हैं। ऐसा करने से आप विपरीत परिस्थिति से आसानी से निकल आते हैं।

शनिवार को शाम (दिन छिपते) के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। नौकरी पेशा व्यक्ति की ऑफिस में स्थिति अच्छी होती है। वहीं व्यापार वाले के बिजनेस में भी वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन किसी भी चीज के बुरे फल को दूर करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने को किसी गरीब को दान देने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
शनिवार के दिन काले कुत्तों को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलौने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। शनिवार के दिन काले वस्त्र धारण करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और उस दिन होने वाले काम में सफलता मिलती है।

You can follow us with one click on :

                                                                www.sanatanpath.com

                                                                        facebook

                                                                         Twitter